बहुत कीमती चीजें थी ..
दस तालों में सहेज रखी थी उसने. .
और उससे भी ज्यादा सहेज रखीं थी चाबियाँ...
रात को सिरहाने रखती.उठ-उठ कर देखती..
चाबियाँ..जैसे उसकी दुनियां हो गयीं थी...
और फिर एक दिन...वो खो गयी..
कितना बवाल मचाया...सारा घर सर पर उठाया...
चाबियाँ नहीं मिली...दिन महीने साल गुजर गये..
चाबियाँ आज तक नहीं मिली...
और उसकी जिंदगी आराम से चल रही है...
उन्ही चीजों के सहारे जिन्हें सहेजा नहीं कभी...
-ममता पंडित

No comments:
Post a Comment